Sunday 23 August 2015

वनीला आइसक्रीम

वनीला आइसक्रीम (Vanilla Icecream)

वनीला एक सुगंधित प्रदार्थ है। विदेशों में इसका प्रयोग मसाले के रूप में भी किया जाता हैं, केसर के बाद यह दूसरा सबसे महंगा मसाला माना जाता हैं। लेकिन अपनी सुगंध के कारण इसकी अधिक महत्ता है। भारत में इसका प्रयोग मुख्यत: आइसक्रीम में खुशबू पैदा करने के लिए होता है। यह आइसक्रीम का सबसे आम स्वाद है इसलिए अधिकतर लोग इसे स्वाभाविक स्वाद ही मानते हैं। वनीला के इसी लोकप्रिय स्वाद को ध्यान में रखते हुए, हम आपको घर पर वनीला आइसक्रीम बनाने की विधि के बारें में जानकारी दे रहे हैं।

कितने लोगों के लिए : 6
सामग्री
2-1/2 कप फुल क्रीम दूध, 1 टे.स्पून कस्टर्ड पाउडर, 3/4 कप चीनी, 2 टी स्पून वनीला एसेंस, 400 मिली. क्रीम।
विधि
आधा कप दूध में चीनी व कस्टर्ड मिलाएं। बचे हुए दूध को गर्म करें और जब वह उबलने लगे तो उसमें कस्टर्ड मिक्सचर मिलाएं और लगातार चलाते हुए दोबारा उबालें। जब यह उबल जाए तो आंच धीमी करके आधे मिनट तक पकाएं। फिर आंच से उतारकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब मिश्रण रूम टेंपरेचर पर आ जाए तो उसमें वनीला एसेंस व क्रीम मिलाएं और एक टाइट ढक्कन वाले कंटेनर में डाल दें। इसे फ्रीजर में तब तक रखें जब तक अच्छी तरह जम न जाए फिर उसे ब्लेंडर में फेंटें और दोबारा उसी कंटेनर में डालकर फ्रीजर में रखें। कंटेनर के ढक्कन को कसकर बंद करें ताकि उसमें क्रिस्टल न बनने पाए। जब वह लगभग जम जाए तो एक बार और ब्लेंड कर लें और दोबारा फ्रीजर में रख दें। आप आखिरी बार ब्लेंड करने के बाद दो घंटों के लिए कूलिंग को नॉरमल पर एडजस्ट कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे आइसक्रीम मशीन में भी जमा सकती हैं। इसे मेवे या चेरी से सजाकर पेश करें।
सजाने के लिए:
थोड़ी चेरी या मेवे।

No comments:

Post a Comment