Saturday, 22 August 2015

आम का शेक

आम का शेक(Mango Milk Shake)

गर्मियों मे हर कोई आम का शेक जरूर पीना पसंद करता है। अगर आप घर से बाहर जाएंगे तो, आप को आम के शेक की दुकान जरूर नज़र आयेंगी। इसे आप घर पर भी बना सकते है इसे बनाना बहुत आसान है। अगर बच्चे दूध पीना पसंद नहीं करते हो तो आप इसे पीने के लिए दे सकते है।

सामग्री

• पके आम – 2 मीडियम साइज़ के
• चीनी – 8 छोटे चम्मच
• दूध – 4 गिलास
• बर्फ की क्यूब – 1 ट्रे

विधि

1. आम को धो कर उसका छिलका उतार लीजिए। फिर उसे छोटे टुकड़ो मे काट लीजिए।
2. कटे हुये टुकड़ो और चीनी को मिक्सर मे डाल लीजिए, और अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। फिर इसमे बर्फ की क्यूब और दूध डाल कर मिक्सर मे अच्छी तरह से मैश कर लीजिए।
आम का शेक बन कर तैयार है ठंडा - ठंडा गिलास मे डाल कर परोसिए।

No comments:

Post a Comment