Showing posts with label chutney. Show all posts
Showing posts with label chutney. Show all posts

Saturday, 22 August 2015

हरयाली आंवले की चटनी

हरयाली आंवले की चटनी (Haryali Amla Chatni Recipe)

आंवला सब को खाना चाहिये इसके काफी लाभ होते है जैसे बालो के लिए, पाचन के लिए आदि। इसे 10 दिनो खा सकते है।

सामग्री

• आंवला – 250 ग्राम
• हरी मिर्च – 2 से 3
• नींबू का रस – 1/2 छोटी चम्मच
• काला नमक – 1/2 छोटी चम्मच
• हरा धनिया – 1 छोटी कटोरी
• सफेद नमक – 1/2 छोटी चम्मच
• जीरा भुना हुआ – 1 छोटी चम्मच
• हिंग – 1 पिंच

विधि

1. आँवलो को धोकर कदूकस कर लीजिये।
2. फिर सारी चीज़ों को मिक्सर मे डाल कर पीस लीजिये।
आंवले की चटनी बन कर तैयार है। इसे आप रोटी, पराठे के साथ खा सकते है।

नारियल की चटनी

नारियल की चटनी (Coconut Chutney or Nariyal Chutney)
नारियल की चटनी इडली, डोसा, उत्तपम, वडा आदि के साथ खाई जाती है। इसे बनाने मे टाइम भी कम लगता है

सामग्री

• नारियल – 1/2 कच्चा
• हरी मिर्च – 2 से 3
• राई – 1 छोटी चम्मच ( या दही आदि छोटी कटोरी )
• नींबू – 1 रस निकला हुआ
• साबुत लाल मिर्च – 1
• हरा धनिया – 1/2 छोटी कटोरी
• कड़ी पत्ता – 9 से 10
• नमक – स्वादानुसार
• तेल – 1 छोटी चम्मच
• लाल मिर्च – 1/4 छोटी चम्मच

विधि

1. कच्चे नारियल का छिलका हटा कर उसके छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिए।
2. नारियल, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस, नमक, लाल मिर्च और 3 छोटे चम्मच पानी डाल कर मिक्सी मे बारीक पीस लीजिए। अगर आप को चटनी गाढ़ी लग रही हो तो उसमे पानी और मिला लीजिए।
3. एक पैन मे तेल डालिए जब तेल मे से हल्का धुआँ उठने लगे तब उसमे राई डाले और चटकने दीजिये। कड़ी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालिए, उसके बाद मिक्सी मे पीसी हुई चटनी डाल दीजिये। 1 मिनट के लिए पकने दीजिये।
नारियल की चटनी बन कर तैयार है।